सागर। सागर में गार्ड की नौकरी पाने के लिए मार्कशीट लेने गांव गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक अपने गांव से दस्तावेज लेकर लौट रहा था। तभी केसली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे केसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे बीएमसी रैफर कर दिया गया। परिवार के लोग बीएमसी सागर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार केसली थाना क्षेत्र के ग्राम जुनिया निवासी हाल तिली निवासी मनीष पुत्र बाबूलाल पटेल, उम्र 20 साल को अचेत अवस्था में बीएमसी लाया गया था। जिसकी जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक परिवार के साथ सागर के तिली क्षेत्र में रहता था। वह काम की तलाश कर रहा था। कुछ समय पहले उसने बीएमसी में गार्ड की नौकरी के लिए आवेदन किया था। जहां से उसे मार्कशीट लाने के लिए बोला गया था। मार्कशीट और अन्य दस्तावेज लेने के लिए अपने गांव जुनिया गया था। जहां से वह लौट रहा था कि ग्राम खैरी के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8