टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को टीकमगढ़ का दौरा प्रस्तावित है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कायक्रम जारी किया गया है। मुख्यमंत्री टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर आधारशिला रखेंगे। वहीं, लाडली बहना योजना से लाभांवित हो रही महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने के लिए योजना का शुभारंभ करेंगे। टीकमगढ़ से ही इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरीं कर लीं गईं हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न जिलों से पुलिस बल भी टीकमगढ़ पहुंच गया है।
दो लाख महिलाएं होंगी लाभांवित
अब लाडली बहना योजना में पात्र बहनों के लिए 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की तैयारी हो गई है। 15 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत कर सीएम मंच से आवेदन प्रक्रिया की घोषणा करेंगे। साथ ही कुछ आवेदन मंच से भरवाए जाने की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसको लेकर पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। जि़ले में 2 लाख 11 हजार 595 लाडली बहना योजना से लाभांवित हो रहीं हैं।
अब 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर, मुख्यमंत्री का लाडली बहनों को तोहफा

Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8