पेट फूलना या ब्लोटिंग की समस्या होने पर खाने का मन नहीं होता है। साथ ही ब्लोटिंग होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नज़र आते हैं। जैसे पेट में दर्द, मितली, भारपीन, बैचेनी और उल्टी। अक्सर लोग ब्लोटिंग होने की समस्या को कुछ समय के लिए अवॉयड ही करते हैं, लेकिन बढ़ जाने पर डॉक्टर की दवाई या किसी चूर्ण का सेवन करते हैं। इन चीजों के सेवन से कई बार जल्दी आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में ब्लोटिंग की समस्या होने पर किचन में मौज़ूद चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इन चीजों के उपयोग से ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलेगी और पेट दर्द भी कम होगा। कई बार ज़्यादा तनाव, खराब जीवनशैली और लगातार तेल मसाले वाला खाना खाने से भी यह समस्या हो सकती हैं। ऐसे में किचन में रखी इन चीजों का उपयोग करने से ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के साथ पाचनतंत्र भी हेल्दी होगा।
दालचीनी: दालीचीनी में कई तरह के पोषकतत्त्व पाए जाते हैं-जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से खाना ठीक से पचता है और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलती है। दालचीनी की चाय या इसको खाने में डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
अजवाइन: अजवाइन की मदद से भी ब्लोटिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है। अजवाइन पेट दर्द, अपच, पेट फूलने और मितली की समस्या को ठीक करता हैं। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जैसे सोडियम, आयरन और पोटेशियम। इसके सेवन से खाना पचाने में मदद मिलने के साथ पेट दर्द से भी राहत मिलती है। इसका चूर्ण या इसे पानी में उबालकर सेवन किया जा सकता हैं।
सौंफ: सौंफ खाना पचाने के साथ ही मुंह की बदबू को आसानी से दूर करती हैं। खाने के बाद एक चम्मच सौंफ के बीज चबाने से ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलगी और खट्टी डकार की समस्या भी दूर होगी। सौंफ आंतों को हेल्दी रखने के साथ मांसपेशियों को भी आराम देती है।
धनिया: धनिया के बीज के सेवन से भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाई जा सकती है। एक चम्मच धनिया के बीज को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को पिएं। नियमित ऐसा करने से ब्लोटिंग से राहत मिलेगी।
अदरक: अदरक के सेवन से भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं। इसका सेवन करने के लिए अदरक के टुकड़े को मुंह में रखकर चूसें। ऐसा करने से पेट दर्द, अचप, मितली और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। यह भोजन को पचाने में मदद करने के साथ ही पेट की सूजन को दूर करता है।
ब्लोटिंग को दूर करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.37