अलीगढ़। अलीगढ़ में धनीपुर मंडी के एक युवक का मोबाइल फोन फटने के चलते पूरा डाटा डिलीट हो गया, यहाँ तक कि उसके शादी के फोटो भी गायब हो गए, इससे वह सदमे में है। युवक ने अधिवक्ता के माध्यम से फोन निर्माता कंपनी को कानूनी नोटिस भेजकर 99 लाख 29 हज़ार पाँच सौ रुपये का मुआवजा मांगा है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है।
बताया जाता है कि धनीपुर मंडी निवासी प्रेमराज सिंह ने 14 अगस्त 2020 को रेलवे रोड स्थित दुकान से 29 हज़ार 500 रुपये में मोबाइल फोन खरीदा था। पाँच अगस्त 2023 को फोन गर्म हुआ, तो उन्होंने नज़रअंदाज कर दिया। इसके बाद 12 अगस्त को जेब में रखा फोन फट गया। उनके जांघ में चोट आई थी। फोन में प्रेमराज की शादी की एल्बम सहित अन्य ज़रूरी कागजात थे।
निजी अस्पताल में पीडि़त का इलाज चल रहा है। अब युवक ने फोन निर्माता कंपनी को नोटिस भेजा गया है। इसमें कहा है कि फोटो तभी वापस आ सकते हैं, जब दोबारा शादी होगी। इसके लिए 51 लाख रुपये खर्च होंगे।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59