नंदयाल। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में शनिवार की सुबह 06 बजे राज्य के नंदयाल शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने उनके ख््ि़ाला$फ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। जानकारी के मुताबिक, ये केस 250 करोड़ रुपए से अधिक का है।
चंद्रबाबू नायडू को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे नंदयाल शहर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद एक बस में आराम कर रहे थे।
गौरतलब है कि सीबीआई ने 09 दिसंबर 2021 को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में एफआईआर दजऱ् की थी। इसमें 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, इस एफआईआर में नायडू का नाम नहीं था। इस बारे में सीआईडी का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिर$फ्तार किया गया है। वहीं, आंध्रप्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है। लोकेश यहां पदयात्रा कर रहे थे। उन्हें विजयवाड़ा नहीं जाने दिया गया।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 645
Views This Year : 9366
Total views : 109839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59