- अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन क्षेत्र
लखनऊ। रामनगरी अयोध्या अत्याधुनिक साजो-सामान से सजाई जा रही है। इसमें 32 हज़ार करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है, इसमेंं राम लला के मंदिर की लागत शामिल नहीं है। सरकार का लक्ष्य अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का है।
ज्ञातव्य है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या के विकास को लेकर दिल्ली में मीटिंग की। इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या कमिश्नर और डीएम भी पहुंचे हुए थे। मंथन हुआ कि आख़्िार कैसे अयोध्या को अतिसुन्दर बनाया जाए?
230 करोड़ का अयोध्या जंक्शन
अयोध्या जंक्शन के लिए 150 करोड़ रुपए का बजट दिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 230 करोड़ रुपए कर दिया गया है। नए स्टेशन को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। लगभग 10 हज़ार वर्गमीटर में नई बिल्डिंग बनाई जा रही है। इसमें सवा दो सौ कमरे, डॉरमेट्री, एस्केलेटर, फूड प्लाजा और 24 कोच के 03 प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
सरकार की योजना रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इस नई स्टेशन बिल्डिंग को शुरू करने की है। पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ दिया जाएगा। ट्रेन से राम मंदिर जाने के 03 रास्ते हैं। काशी से आए, तो अयोध्या जंक्शन उतरेंगे। लखनऊ से आए तो अयोध्या कैंट और गोरखपुर से आ रहे हैं, तो रामघाट स्टेशन पर उतरेंगे। अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर मात्र 800 मीटर की दूरी पर है। अयोध्या कैंट से इसकी दूरी 9 किमी और रामघाट से 03 किमी है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40