सागर। सागर में मकरोनिया थाना क्षेत्र में रिटायर्ड बैंककर्मी को ब्लैकमेल करके रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। परिचित महिला और उसके सहयोगी ने रिटायर्ड बैंककर्मी को झांसा देकर 01 लाख 20 हज़ार रुपए अलग-अलग किस्तों में ले लिए। इसके बाद भी उनकी मांग कम नहीं हुई। परेशान होकर रिटायर्ड बैंककर्मी ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में की।
मकरोनिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे हेतु जाल बिछाया और ठगों के द्वारा निश्चित किए गए स्थान पर फरियादी को पैसे लेकर भेजा। जैसे ही पैसे लेने ठग पहुंचा तो आसपास मौज़ूद पुलिसकर्मियों ने उसे धरदबोचा। थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर पैसे ठगने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, जालसाजी की मास्टर माइंड महिला, फरियादी 61 वर्षीय रिटायर्ड बैंककर्मी की परिचित है। जिसने अपनी मज़बूरी का बहाना बनाकर बुजुर्ग से दो हज़ार रुपए मांगे। बुजुर्ग ने महिला को 700 रुपए दिए। उसी दिन शाम को महिला ने फिर बुजुर्ग को फोन लगाया और कहा कि उसे 02 हज़ार रुपए की ज़रूरत है। इस पर फरियादी ने महिला को 1000 रुपए दे दिए। इसी बीच बुजुर्ग को शक हुआ तो उसने महिला से कहा कि तुम कहां हो और पैसे की क्यों जरूरत है? मुझे बताओ, मैं वहीं आकर देता हूं तो महिला ने उसे अपनी सहेली के घर का पता दे दिया।
जब फरियादी वहां पहुंचा तो एक व्यक्ति वहां आया और फरियादी को डराने धमकाने लगा। उसने बुजुर्ग रिटायर्ड बैंककर्मी को धमकी दी और यहीं से पैसे ठगने की शुरुआत हुई। इसके बाद इन लोगों ने बुजुर्ग को परेशान किया और 1.20 लाख रुपए ठग लिए। इस मामले में आरोपी देवेंद्र राजपूत निवासी मझगुवां और उसकी सहयोगी 45 वर्षीय महिला को गिर$फ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से $करीब 1.14 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8