कोका-कोला पीने से कैंसर हो सकता है। यह बात वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कही है। उसने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोका-कोला समेत अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स और फूड आइट्म को मीठा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आर्टिफिशियल स्वीटनर एस्पार्टेम से कैंसर होने का खतरा है।
इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर जुलाई में एस्पार्टेम को ऐसे पदार्थों की लिस्ट में शामिल करेगा, जिनसे कैंसर हो सकता है या इसका खतरा बढ़ जाता है। एस्पार्टेम का इस्तेमाल कोका-कोला, डायट सोडा से लेकर मार्स एक्स्ट्रा च्यूइंग गम और कुछ अन्य ड्रिंक्स में होता है।
पिछले साल फ्रांस में एस्पार्टेम पर एक रिसर्च हुई। इस दौरान आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करने वाले एक लाख लोगों पर स्टडी हुई। इसमें पाया गया कि जो लोग भारी मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर (जिसमें एस्पार्टेम भी शामिल है) का सेवन कर रहे हैं उनमें कैंसर का खतरा ज्यादा था।
न्यू हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट (2015) के मुताबिक हर साल लगभग 02 लाख मौतों के लिए ऐसी ड्रिंक्स सीधे तौर पर जि़म्मेदार हैं।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40