तिरुचिरापल्ली। कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने शुक्रवार को 6,850 जीवित रेड-ईयर स्लाइडर (कछुए की एक प्रजाति) ज़्ब्त किए। बताया गया कि कुआलालंपुर से तमिलनाडु के तिरुचि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, तिरुचि के एआईयू अधिकारियों ने हवाई अड्डे के निकास द्वार पर दो यात्रियों को रोक लिया। उनके सामान की जांच करने पर अधिकारियों को प्रत्येक यात्री के बैग के अंदर छोटे बक्से में छुपाए गए छोटे जीवित कछुए मिले।
सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीवों को भारत में ले जाने के लिए वैध आयात दस्तावेजों या लाइसेंस के बिना जीवित जंगली कछुओं को अवैध रूप से भारत में आयात करने की कोशिश की जा रही थी।
अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत मामला दजऱ् किया है और गिर$फ्तार किए गए दोनों आरोनियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने शनिवार को पेश किया गया और उन्हें विचाराधीर कैदी के रूप में जेल भेज दिया गया है।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8