नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपने सभी विभागों से आधार से जुड़े बायोमीट्रिक सिस्टम के ज़रिये कर्मचारियों की उपस्थिति दजऱ् करने की व्यवस्था को अनिवार्य करने के लिए कहा है। सरकार ने यह निर्देश सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति में लापरवाही की शिकायतों के बाद दिया है। आधार इनेबेल्ड बायोमीट्रिक अटेन्डेंस सिस्टम (एईबीएएस) केंद्र सरकार के मंत्रालयों, उनसे जुड़े विभागों और सरकारी संगठनों के कार्यालयों में लगे हैं।
शिकायत के बाद उठाया गया कदम
हाल ही में हुई समीक्षा में पाया गया कि जिन कार्यालयों में ये सिस्टम लगे हैं, वहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारी उसके ज़रिये उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसलिए कार्मिक मंत्रालय ने ताजा आदेश जारी करने की ज़रूरत समझी है।
मंत्रालय ने उपस्थिति दजऱ् कराने में बरती जा रही लापरवाही को अब और बर्दाश्त न करने का फैसला किया है। मंत्रालय की ओर से जारी परिपत्र में एईबीएएस के ज़रिये अनिवार्य रूप से उपस्थिति दजऱ् कराने के लिए कहा गया है।
उपस्थिति की इस व्यवस्था का सभी मंत्रालयों और उनसे जुड़े विभागों के कर्मियों को अनिवार्य रूप से अनुपालन करना होगा। विभागाध्यक्षों से बायोमीट्रिक सिस्टम के ज़रिये उपस्थिति दजऱ् कराने की व्यवस्था का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।
परिपत्र में कहा गया है कि कार्यालय में विलंब से आने और जल्दी जाने वालों के ख़्िाला$फ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8