चंडीगढ़। कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे में हत्या कर दी गई है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के पंजाबी बहुल सरे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में उसे गोली मारी गई। वो इस गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था।
निज्जर अलगाववादी संगठन, सिख फॉर जस्टिस का एक एक्टिव मेंबर था, जिसको लेकर भारत भी अलर्ट मोड में था। उसने ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तान जनमत संग्रह के आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पहले निज्जर के ख़्िाला$फ आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में आरोपपत्र दायर किया था। भारत ने कनाडा के अधिकारियों से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए निज्जर के ख़्िाला$फ कार्रवाई करने को कहा था।
एनआईए ने 10 लाख का रखा था इनाम
भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीते साल जुलाई में निज्जर पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। निज्जर पर पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या करने का आरोप था। पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स ने रची थी, जिसका निज्जर प्रमुख था।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8