कुशीनगर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला कस्बे में एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जल गए। हादसे में मां व पांच बच्चों ने मौत हो गई। मृत बच्चों की आयु एक से 10 वर्ष के बीच में है। ये सभी आसपास सोए हुए थे। आग की घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए, लेकिन तब तक सभी दम तोड़ चुके थे। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की इस घटना में पति सुरक्षित है, उसने भाग कर अपनी जान बचाई।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40