जबलपुर। कांग्रेस इस साल 2023 के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। इस दौरान विगत दिवस जबलपुर रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोटालों से लेकर नौकरियों के वादों तक के मुद्दे उठाकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं, रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा उपयोग किए गए पोस्टर पर बवाल मच गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर कार्यक्रम में तिरंगे के अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के चुनावी प्रचार में प्रियंका गांधी के होर्डिंग में हरा रंग सबसे ऊपर दिख रहा है।
तिरंगे को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, जबलपुर के शहीद स्मारक गोलबाजार में कांग्रेस ने आमसभा के दौरान तिरंगे का अपमान किया है। उन्होंने कहा, सभा स्थल पर तिरंगे ज़मीन पर पड़े हुए थे, किसी ने तिरंगे के सम्मान की सुध नहीं ली। भारतीय जनता पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी।




























Views Today : 24
Views Last 7 days : 289
Views Last 30 days : 871
Views This Year : 3365
Total views : 103838
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139