नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने भारतीय थलसेना के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में हाल ही में सैन्य अभ्यास किया है। इसमें दोनों सेनाओं ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों को परखा। इस अभ्यास में वायुसेना ने हिंद महासागर के रणनीतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण दो स्थानों पर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में वायुसेना ने अपने सर्वोत्कृष्ट लड़ाकू विमानों- राफेल और सुखोई-30 एमकेआइ का इस्तेमाल किया।
वायुसेना ने ट्वीट कर इस संयुक्त अभ्यास की जानकारी दी है। अभ्यास में युद्ध की स्थितियां बनाकर दोनों सेनाओं ने सभी ज़रूरी हथियारों और उपकरणों के साथ कार्रवाई कीं। इस दौरान साथ मिलकर हमले और बचाव का अभ्यास किया गया। वायुसेना ने अभ्यास का समय और स्पष्ट स्थान नहीं बताया है। कुछ दिन पहले हुए इस अभ्यास में सुखोई-30 एमकेआइ विमानों और राफेल विमानों की फ्लीट ने आठ घंटे तक लक्ष्यों पर कार्रवाई की।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 141
Views Last 30 days : 642
Views This Year : 9341
Total views : 109814
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151