धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर बुधवार को तेज एक ट्रक और बोलरो भिड़ गए और दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
बोलेरो में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे और वे एक शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। इसे लेकर पुरूर थाना पुलिस के अनुसार सभी बोलेरो सवार बारात में ग्राम मारकाटोला गए थे। इसके बाद वापस आते समय धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की तरफ से आ रहे ट्रक और बोलेरो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के बाद राहगीरों और लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें 10 लोगों की मौ$के पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक छह माह की बच्ची घायल थी, जिसे इलाज हेतु रायपुर भेजा गया, जहाँ उसने भी दम तोड़ दिया।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8