संकल्प शक्ति। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता परिवहनित अवैध शराब को पुलिस को सूचना देकर ज़ब्त करवाने में सतत लगे हुए हैं।
इसी क्रम में, दिनांक 14 अप्रैल को रात्रि लगभग 08:00 बजे दमोह जि़ले के पटेरा थानान्तर्गत पढऱी रोड पर एक पेटी देशी मसाला और एक पेटी देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी अजय घोषी और हरिराम राय, बिना नम्बर की होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहे थे।
दिनांक 17 अप्रैल को प्रात: लगभग 08:00 बजे दमोह जि़ले के बटियागढ़ थानान्तर्गत ग्राम-बेरखेड़ी के सरपंच के घर के पास दो पेटी शराब पकड़ी गई। आरोपी रवि रावत और जितेन्द्र सिंह, सीडी डॉन मोटरसाइकिल क्रमांक- एमपी 34, एमएफ/9491 से शराब लेजा रहे थे।



























Views Today : 37
Views Last 7 days : 277
Views Last 30 days : 1292
Views This Year : 7134
Total views : 107607
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23