तेंदूखेड़ा, दमोह। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 15-16 अप्रैल 2023 को ग्राम-सर्रा, ब्लॉक-तेंदूखेड़ा, जि़ला-दमोह में जि़लास्तरीय श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ हज़ारों भक्तों की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न पूजा शुक्ला जी ने सारगर्भित शब्दों में कहा कि ”सद्गुरुदेव जी महाराज के आशीर्वाद से लाखों-लाख लोग नशामुक्त हो गए, मांसाहारमुक्त हो गए और चरित्रवान्् तथा चेतनावानों का जीवन जी रहे हैं। आज वही लोग आपके क्षेत्र में जा-जाकर दूसरों को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् और चेतनावान् जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
शक्तिस्वरूपा बहन ने कहा कि ”आप लोग जब विकाररहित जीवन अपनाकर ‘माँ की साधना-अराधना करेंगे, तभी सुख, समृद्धि और शान्ति मिलेगी।
भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रमरत्न आशीष शुक्ला (राजू भईया) जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ”भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात समाजकल्याण के कार्य में लगे हुए हैं और इसी का परिणाम है कि आज इस सर्रा ग्राम में हज़ारों की संख्या में भाई-बहनों ने नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान् और चेतनात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया है। संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ता समाज में हो रहे अनीति-अन्याय-अधर्र्म को रोकने के लिए सतत प्रयासरत हैं। चाहे वह भ्रष्टाचार हो, गौ-हत्या हो या सरकारों द्वारा गांव-गांव परोसी जा रही अवैध शराब हो, सभी के विरुद्ध मुखर होकर आवाज़ उठाई जा रही है।
उद्बोधन के क्रम मेंं सिद्धाश्रम चेतना आरुणी जी ने मध्यप्रदेश सरकार में बैठे मामा जी का ध्यान प्रदेश की जनता की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि ”अगर वास्तव में आप हमारे मामा हैं, तो हमारे प्रदेश को नशामुक्त घोषित करो और नशे की आग में झुलस रहे हमारे सभी भाई-बहनों, माताओं की रक्षा करो, तभी आप हमारे सच्चे मामा कहलाओगे।
अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विधानसभा क्षेत्र 56 जबेरा के भावी प्रत्याशी डॉ. सुजान सिंह जी ने कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 634
Views This Year : 9315
Total views : 109788
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41