बदलते मौसम के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना ज़रूरी है। इस दौरान उनकी कई बार सीजनल फ्लू, बुखार, पेट संबंधी परेशानियां और सर्दी लगने जैसी समस्याएं बच्चों को होने लगती हैं। कई बार बच्चों को ये समस्याएं इतनी जल्दी होती है कि उनको इतनी जल्दी दवाइयां भी नहीं दी जा सकती। तो, बदलते मौसम के दौरान बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-
सही मात्रा में पानी
सही मात्रा में पानी पीने से बच्चे कई बीमारियों से बच सकते है। बच्चों को पानी पिलाने से उनकी हड्डियां मज़बूत होने के साथ पाचनतंत्र भी दुरुस्त रहता है। पानी पीने से बच्चे कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। ये बच्चों की एनर्जी लेवल को बढ़ा कर इम्यूनिटी को भी मज़बूत करता है।
मौसमी सब्जियां
मौसमी सब्जियां शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ उनके शरीर की कमज़ोरी को भी दूर करते है। बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उन्हें पालक, तुरई, घीया और बीटरूट आदि सब्जियां अवश्य खिलाएं। ये सब्जियां खिलाने से बच्चों के शरीर की खून की कमी भी दूर होगी।
प्रोटीन रिच डाइट
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में प्रोटीन रिच डाइट को अवश्य शामिल करें। प्रोटीन रिच डाइट से बच्चों की इम्यूनिटी मज़बूत होने के साथ मांसपेशियां भी मज़बूत होती हैं। उनकी डाइट में पनीर, सोया, मटर और ड्राई फू्रट्स आदि को शामिल करें।
दही खिलाएं
बच्चों को दही खिलाने से उनकी इम्यूनिटी बढऩे के साथ उनकी हड्डियां भी मज़बूत होती है। दही में मौज़ूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत ज़रूरी होता है। दही में मौज़ूद प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन सी बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और उनके शरीर को भी हेल्दी रखता है।
खेलकूद करने दें
बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए उन्हें बाहर अवश्य खेलने दें। बाहर खेलने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास ठीक ढ़ंग से होता है और इम्यूनिटी भी मज़बूत होती हैं।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 632
Views This Year : 9313
Total views : 109786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41