पैलानी, बाँदा। हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, तहसील पैलानी, जि़ला-बाँदा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे कु. अभिलाषा नामदेव जी और कु. मुस्कान सिंह जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख संदीप सविता जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री का कथन है कि माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना-आराधना करते हुए मानवीय कत्र्तव्यों- धर्मरक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्ररक्षा के प्रति सजग रहें। बहुत ज़्यादा भौतिकता में न उलझे रहें, क्योंकि जब मृत्यु का बुलावा आएगा, तब सबकुछ यही धरा रह जाएगा, केवल संस्कार ही साथ में जायेंगे, जो कि अगले जन्म में आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रांतीय सचिव अलख नारायण तिवारी जी ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार में लिप्त राजनेताओं का धरातल खिसकाना है। पार्टी के जि़लाध्यक्ष पवन कुमार सोनी जी, भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला कोषाध्यक्ष दिवाकर जी और पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष सीताराम राजपूत जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में सभी भक्तों ने विघ्नविनाशक शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 632
Views This Year : 9313
Total views : 109786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41