बालाघाट। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से द्वितीय रविवार को सिंधु भवन, बालाघाट में मासिक महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे कु. लक्ष्मी कौशल्या जी और कु. बरखा बिल्होरे जी ने लगाए।
समापन बेला में श्रीमती प्रमिला मानेश्वर जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवर ने हमें जो मानवीय कर्तव्य बतलाए हैं, उनका अक्षरश: पालन करना है। आकाश भारद्वाज जी ने कहा कि हम सभी को गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त साधनात्मकक्रम को अपनाकर हर घर को माता जगदम्बे की ज्योति से प्रकाशित करना है।
संगठन के जि़लाध्यक्ष जगदीश बिल्होरे जी ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है और हमें संगठित रहकर समाजकल्याण के कार्य में तन-मन-धन से समर्पित रहना है। अंत में दिलीप चौधरी जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 632
Views This Year : 9313
Total views : 109786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41