पटना। उपचुनाव में महागठबंधन और बीजेपी की लड़ाई बराबर पर रही। मोकामा में आरजेडी के प्रत्याशी और गोपालगंज में बीजेपी की प्रत्याशी की जीत हुई है। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बीजेपी की सोनम देवी को 16707 वोटों से हराया है। यहां आरजेडी को 79646 और भाजपा को 62939 वोट मिले। हालांकि पिछली बार की जीत से इस बार की जीत की मार्जिन कम हुई है।
गोपालगंज में बीजेपी की कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। आखिरी राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर रही।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40