कोरबा। छत्तीसगढ़ के रायपुर से रेणुकूट जा रही बस, कोरबा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में 07 यात्रियों की मौत हो गई है, इनमें दो बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि, 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, रॉयल्स ट्रांसपोर्ट की लग्जरी बस स्लीपर कोच देर रात रायपुर से रेणुकूट के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि तड़के करीब 04 बजे बस कोरबा के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर पहुंची थी कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। एक तरफ से बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के दौरान लोग गहरी नींद में थे।




























Views Today : 116
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 1673
Views This Year : 10726
Total views : 111199
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8