अतर्रा, बांदा। हर माह की भांति सितम्बर माह के प्रथम रविवार को शिवनारायण गुप्ता जी के निजनिवास, बाउर बाज़ार, अतर्रा में समारोहपूर्वक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। इस दिव्य कार्यक्रम के शुरुआत में कु. संध्या जी और जयश्याम मिश्र जी ने ‘माँ-गुरुवर के जयकारे लगाए।
समापन बेला पर भगवती कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर जी ने कहा कि नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् जीवन ही सच्चा जीवन है। संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष जयश्याम मिश्रा जी ने कहा कि हमें समाज के साथ सामंजस्य बनाकर चलना है, तभी हम समाज को नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।
उद्बोधनक्रम के उपरान्त टीम प्रमुख कालूराम नामदेव जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार जताया।





























Views Today : 144
Views Last 7 days : 985
Views Last 30 days : 1701
Views This Year : 10754
Total views : 111227
Who's Online : 4
Your IP Address : 162.251.85.8