जबेरा, दमोह। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की तरह इस माह भी प्रथम रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर, ब्लॉक जबेरा, जि़ला- दमोह में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में कु. साधना जी और कु. गायत्री हिनोती जी ने ‘माँ-गुरुवर के जयकारे लगाए।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन, महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी जी ने कहा कि हमें ‘माँ-गुरुवर से भक्ति, ज्ञान और आत्मशक्ति का आशीर्वाद मांगना चाहिए, जिससे हम मानवता की सेवा, धर्मरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के उत्तरदायित्व का अच्छी तरह निर्वहन कर सकें। संगठन के जि़ला प्रभारी बलराम सिंह जी ने कहा कि हम सभी गुरुभाई-बहन इस संकल्प को दृढ़ता से धारण करें कि हमें समाज के बीच से कम से कम पाँच-पाँच नये लोगों को नशे-मांस से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है और उन्हें संगठन की विचारधारा से जोडऩा है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तेन्दूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह जी और पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी और संगठन के केंद्रीय प्रचार मंत्री भुज्जीलाल जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में उपस्थित भक्तों के प्रति ब्लॉक उपाध्यक्ष लाखन सिंह जी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन सिंह जी व सुरेश राय जी ने सफलतापूर्वक किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40