नोएडा। नोएडा की थाना सेक्टर 20 पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को समीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग शातिर किस्म के चेन लुटेरे है, इनपर दिल्ली एनसीआर में दो दऱ्जन से ज़्यादा मुकदमे हैं।
शनिवार की रात को थाना सेक्टर 20 पुलिस, भारद्वाज हॉस्पिटल के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका, लेकिन वे नहीं रुके, तो पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछा होते देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लग गयी और वे गिर गए। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था मे पकड़ लिया और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दोनों बदमाशों की पहचान अरुण और आरुष के रूप में हुई है और ये दिल्ली के रहने वाले हैं, जो आये दिन मोबाइल व चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में यह लोग 50 से ज़्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31