संकल्प शक्ति। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के जुझारू कार्यकर्ता पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब ज़ब्त करवाने में जुटे हुए हैं साथ ही उनके द्वारा आरोपियों व संलग्न वाहनों के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया जाता है।

इसी क्रम में, दिनांक 23 अगस्त को अपराह्न लगभग 04:00 बजे दमोह जि़ले के हिण्डोरिया थाने की चौकी बांदकपुर अन्तर्गत ग्राम गुंजी में दो पेटी देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी राजेन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम-आनु, मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहा था।
दिनांक 25 अगस्त को प्रात:काल 05:30 बजे दमोह जि़ले के पथरिया थानान्तर्गत जेरठ रोड, सेमरा पुल के पास 98 पाव देशी मसाला शराब पकड़ी गई। आरोपी बृजेश अहिरवार मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहा था, लेकिन सामने संगठन व पार्टी के कार्यकर्ताओं को देखकर शराब से भरे दो कार्टोन मौ$के पर फेंककर फरार हो गया।





























Views Today : 15
Views Last 7 days : 265
Views Last 30 days : 1270
Views This Year : 7080
Total views : 107553
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31