भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की मार्च 2022 में हुई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी में पुलिस ने मामले में एफआईआर के 18 दिन बाद भी जानकारी नहीं दने पर पीईबी को नोटिस दिया है। है, जिसमें उन पांचों आरोपियों के पहचान की जानकारी मांगी गई है। साथ ही, पीईबी ने जिस मैप आईटी से जांच कराने का हवाला दिया है, उनके अधिकारियों के नाम पते भी मांगे हैं।
जांच अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि पीईबी को 08 अगस्त को नोटिस दिया गया था, लेकिन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं भेजी गई। अभी पुलिस के पास सिर्फ आरोपियों के नाम, रोल नंबर हैं। जब तक आरोपियों का एड्रेस नहीं मिलेगा, पुलिस उन्हें कैसे तलब करे?
यह है मामला
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सागर स्थित ज्ञानवीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज और ग्वालियर के सर्वधर्म महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्र में गड़बड़ी का खुलासा होने पर मैप आईटी की जांच के आधार पर पीईबी ने इन दोनों कॉलेजों को परीक्षाओं के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इस मामले में 08 अगस्त को एमपी नगर थाना पुलिस ने 5 अभ्यार्थियों के ख़्िाला$फ एफआईआर दजऱ् की थी।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31