Homeदेश प्रदेशतेज रफ्तार ट्रेलर ने 5 मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों में आक्रोश

तेज रफ्तार ट्रेलर ने 5 मवेशियों को कुचला, ग्रामीणों में आक्रोश

शहडोल। बुढ़ार से शहडोल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर बैठे 05 मवेशियों को बुरी तरह कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। यह घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत पेट्रोल पंप के सामने घटित हुई। हादसे के बाद मवेशियों के शव घंटों हाईवे पर पड़े रहे, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने भारी वाहनों की अवैध पार्किंग और सड़क पर घूमते आवारा मवेशियों के कारण यह ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। 

   सोहागपुर थाना प्रभारी आर. पी. रावत के अनुसार, अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News