नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज 07 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान और केरल समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून के फिर से सक्रिय होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के प्रशासन ने भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और रूट डायवर्जन को और कड़ा कर दिया गया है।




























Views Today : 31
Views Last 7 days : 206
Views Last 30 days : 678
Views This Year : 9239
Total views : 109712
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8