Homeदेश प्रदेशइंदौर एमवाय अस्पताल का फार्मासिस्ट निकला करोड़पति, करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

इंदौर एमवाय अस्पताल का फार्मासिस्ट निकला करोड़पति, करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

इंदौर। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार की सुबह शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के एक फार्मासिस्ट के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। शुरुआती जांच और तलाशी में ही यह सरकारी कर्मचारी करोड़पति निकला है। फार्मासिस्ट के पास से उसकी वैध आय से कई गुना अधिक की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज, आलीशान मकान, महंगी गाड़ियाँ और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।  

    ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि एमवाय अस्पताल के फार्मासिस्ट ने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति अर्जित की है। पुख्ता इनपुट के बाद ईओडब्ल्यू की विशेष टीमों ने गुरुवार तड़के सुबह 05 बजे फार्मासिस्ट के निजी निवास और अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जब टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का आलीशान इंटीरियर और विलासिता का सामान देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News