Homeदेश प्रदेशसड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

बुढ़ार। शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शहडोल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News