शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पॉश कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामी अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर गए हुए थे। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला चटकाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी और सोहागपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 720
Views This Year : 8451
Total views : 108924
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8