लखीमपुर खीरी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा शारदा नहर में कूदने की जानकारी प्रकाश में आई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना के वक्त नहर के पास मौजूद कुछ राहगीरों ने युवक को पानी में कूदते हुए देखा। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।





























Views Today : 225
Views Last 7 days : 881
Views Last 30 days : 1531
Views This Year : 10521
Total views : 110994
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8