Homeदेश प्रदेशपारिवारिक विवाद के चलते शारदा नहर में कूदा युवक

पारिवारिक विवाद के चलते शारदा नहर में कूदा युवक

लखीमपुर खीरी। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक द्वारा शारदा नहर में कूदने की जानकारी प्रकाश में आई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

   घटना के वक्त नहर के पास मौजूद कुछ राहगीरों ने युवक को पानी में कूदते हुए देखा। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।  

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News