दमोह। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को कृषि उपजमंडी, सागर नाका, दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्त्वावधान में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय महासचिव सूरत सिंह जी ने कहा कि समाज नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाए, जिससे चहुंओर सुख-शांति-समृद्धि का राज कायम हो। महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष चित्रा सिंह राजपूत जी ने कहा की परम पूज्य गुरुवरश्री ने समाजकल्याण के लिए तीन धाराएं प्रदान की है, उन धाराओं पर चलकर ही समाज का कल्याण हो सकता है।
पार्टी के ज़िला अध्यक्ष मानक पटेल जी ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को तो स्वस्थ रख ही सकते हैं, अपितु इससे हमारा अन्तर्मन भी स्वस्थ रहेगा। पार्टी की जिला अध्यक्ष ललिता पाल जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री ने हमेें समाजकल्याण और आत्मकल्याण के लिए चुना है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे क़दम उस दिशा मेें बढ़ चले हैं।
पार्टी के ज़िला प्रवक्ता सोमनाथ पटेल जी ने कहा कि धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा के लिए हमें निरन्तर प्रयत्नीशील रहना है। टीम प्रमुख खुमान सिंह जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में महाआरतीक्रम में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति तेजराम यादव जी ने अभार व्यक्त किया। मंच का संचालन गुलाब सिंह जी ने किया।




























Views Today : 56
Views Last 7 days : 132
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8311
Total views : 108784
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8