भोपाल। मध्यप्रदेश में आम नागरिकों को घर के पास ही बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक फैसला लिया है। राजधानी भोपाल के उप-स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर अत्याधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में भोपाल के बंगरसिया सहित कई चिन्हित क्षेत्रों में नए सेंटर्स के लिए भूमि आवंटन और अधोसंरचना विकास की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिससे अब आमजनता को रूटीन और गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी 12 प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं
इन केंद्रों पर पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ आॅफिसर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। यहां आने वाले मरीजों को मुख्य रूप से निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी– मुफ्त दवाइयां और जांच: सामान्य सर्दी-खांसी से लेकर उच्च रक्तचाप, मधुमेह और ओरल कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती स्क्रीनिंग व नि:शुल्क दवा वितरण। आयुष और योग: शारीरिक व मानसिक कल्याण के लिए नियमित योग सत्र, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के सिद्धांतों के आधार पर जीवनशैली में सुधार की सलाह। गर्भवती महिलाओं व बच्चों की देखभाल: प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण और पोषण संबंधी संपूर्ण मार्गदर्शन।





























Views Today : 20
Views Last 7 days : 167
Views Last 30 days : 644
Views This Year : 9325
Total views : 109798
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8