Homeदेश प्रदेशमध्यप्रदेश में 23 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक 34 जिलों...

मध्यप्रदेश में 23 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, जिसके चलते अब इसके 21 से 23 जून के मध्य मध्यप्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग सहित प्रदेश के 34 ज़िलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने वज्रपात (आकाशीय बिजली) के खतरे को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की विशेष सलाह दी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News