सागर। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को बालसंजीवनी स्कूल, सागर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् समाज के निर्माण और देश में व्याप्त भय-भूख-भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अपने अन्तिम श्वास तक संघर्ष करेंगे।
हम सभी को एकजुट होकर नशे के विरुद्ध आवाज़ उठानी चाहिए, क्योंकि नशा ही नाश की जड़ है। दुर्भाग्यजनक स्थिति यह है कि प्रदेश सरकार शराब का कारोबार कर रही है, इससे युवाओं ने नशे का प्रचलन बढ़ा है, जिससे मानसिक विकलांगता हावी है। यदि ऐसा ही रहा, तो देश का भविष्य ख़तरे में पड़ जाएगा। इस पर हमें बहुत गहराई से विचार करने की आवश्यकता है, क्योंकि यदि इसी तरह हमारे देश का युवा नशे की दलदल में धसता गया, तो देश की रक्षा कौन करेगा?
उद्बोधनक्रम के पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8