सिरसागंज। हर माह की भांति इस माह भी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तहसील-सिरसागंज, ज़िला-फिरोजाबाद , उत्तरप्रदेश में द्वितीय रविवार को महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में इस दिव्य कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील शाखा के पदाधिकारियों व टीमप्रमुखों ने अपने उद्बोधन में कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं के महत्त्व को गहराई से समझें। भगवती मानव कल्याण संगठन, पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, इन तीनों धाराओं के बारे में गुरुवरश्री ने स्वयं कहा है कि ये मेरे हृदय में बसते है और आने वाला समय देखेगा कि इन्ही धाराओं के द्वारा ही हर क्षेत्र में परिवर्तन होगा। दूसरा और कोई मार्ग नहीं है।
हमें समाज के बीच अधिक से अधिक 5-5 व 24-24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा के अखण्ड पाठ करवाना है, जिससे समाज का चेतनात्मक विकास हो और तभी हमारा समाज नशामुक्त जीवन अपनाकर देश की उन्नति में सहभागी बनेगा।
उद्बोधन क्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल व प्रसाद ग्रहण करके अपने जीवन को धन्य बनाया।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8