चंडीगढ़। अभी तक जिस हरियाणा को लिंगानुपात और सामाजिक बंदिशों के लिए जाना जाता था, दिनांक 14 जून 2026 को उसी राज्य की दो बेटियों ने देश के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले की रहने वाली इशिता सांगवान और मीनाक्षी तक्षक ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के प्रवेश मार्ग से भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग शाखा में पहली महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव हासिल किया है।
हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स एकेडमी में आयोजित संयुक्त स्नातक परेड में दोनों बेटियों ने साढ़े तीन साल की बेहद कठिन सैन्य और उड़ान ट्रेनिंग पूरी कर फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में परमानेंट कमीशन प्राप्त किया।
दोनों बेटियों के फाइटर पायलट बनने की खबर मिलते ही चरखी दादरी सहित पूरे हरियाणा में जश्न का माहौल रहा। पैतृक गांवों में मिठाइयां बांटी गई और ढोल-नगाड़ों के साथ बेटियों का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रनिधियों ने बधाई देते हुए कहा कि इशिता और मीनाक्षी ने देश की करोड़ों बेटियों को यह संदेश दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो आसमान की कोई सीमा नहीं होती।




























Views Today : 232
Views Last 7 days : 888
Views Last 30 days : 1538
Views This Year : 10528
Total views : 111001
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8