हरदोई (उत्तरप्रदेश)। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक गांधी भवन, हरदोई जनपद, उत्तरप्रदेश से एक विशाल नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी ने किया।
इस ऐतिहासिक रैली में हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए गुजरी। हाथों में नशामुक्ति के नारे लिखी तख्तियां और बैनर लिए युवाओं का उत्साह देखने लायक था। पूरी रैली के दौरान स्वस्थ भारत, नशामुक्त भारत और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। रैली गांधी भवन वापस लौटकर एक विशाल आमसभा के रूप में तब्दील हो गई।

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पार्टी के उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी ने अपने उद्बोधन से उपस्थित जनसमुदाय में नया जोश भर दिया। आपने कहा कि ‘‘हमारे भारत देश में भांति-भांति की पार्टियां हैं, लेकिन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो धर्म और न्याय नीति के आधार पर आगे बढ़ रही है। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके संस्थापक-संचालक महान तपस्वी, सभी जाति, धर्म के लोगों को अपने हृदय में धारण करने वाले परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज हैं। ‘महान पुरुष पत्थर को भी छू देते हैं, तो हीरा बन जाता है।’
आप लोग एक ऐसी राजनीतिक पार्टी की आमसभा में उपस्थित हुए हैं, जिसके द्वारा भारत का सुनहरा भविष्य लिखा जाना सुनिश्चित है। धन और विलासिता का जीवन जीने वालों के लिए धर्म और न्याय नीति कोई मायने नहीं रखती। धर्म, न्याय नीति, परोपकार व पुरुषार्थ का स्वाद तो वही लोग जानते हैं, जो तपस्वी हैं, साधना करने वाले हैं और किसी योग्य गुरु के मार्गदर्शन पर जीवनपथ पर आगे बढ़ते हैं। परम पूज्य गुरुवरश्री के आशीर्वाद से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान्, चेतनावान्, पुरुषार्थी और परोपकारी कार्यकर्ता निरन्तर समाजसुधार के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य केवल राष्ट्ररक्षा, धर्मरक्षा और मानवता की सेवा करना है।
आप सभी का आवाहन है कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए अपने माता-पिता का, अपने परिवार का, अपने शहर, गांव और देश का नाम रोशन करें तथा परिवर्तन के मार्ग पर बढ़ते हुए स्वयं का जीवन धन्य बनाएं।
हिन्दू राष्ट्र भारत माता की जय।।’’




























Views Today : 35
Views Last 7 days : 210
Views Last 30 days : 682
Views This Year : 9243
Total views : 109716
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8