महासमुंद। महासमुंद (छत्तीसगढ़) के दादाबाड़ा मैदान से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना रैली निकाली गई। यह रैली क्षेत्रवासियों को नशामुक्ति जीवन-खुशहाल जीवन का संदेश देते हुए नगर भ्रमण करके वापस दादाबाड़ा मैदान पहुंची और आमसभा के रूप में परिवर्तित होगई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी जी ने छत्तीसगढ़ को पूर्णत: नशामुक्त प्रदेश बनाने और राजनीति में नैतिक मूल्यों की स्थापना का शंखनाद किया।
सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी जी ने अपनी चिरपरिचित शैली में सरकार की नीतियों और क़ानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा

‘मेरे भाईयों-बहनों, परम पूज्य गुरुदेव जी ने आज से 13 वर्ष पूर्व राष्ट्र की रक्षा और मानवता की सेवा के लक्ष्य को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन किया, जो आज संघर्ष करते हुए वटवृक्ष का रूप ले चुका है और इसकी शाखाएं गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। इस पार्टी का गठन युगपरिवर्तन के लिए हुआ है, नशामुक्त समाज निर्माण के लिए हुआ है, सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं।
छत्तीसगढ़ की आबादी लगभग साढ़े तीन करोड़ है, जिनमें 36 प्रतिशत लोग शराब का नशा करते हैं। अभी तक जो सरकारें आयीं और वर्तमान में जो पार्टी सत्ता में काबिज है, इन्होंने छत्तीसगढ़ को क्या दिया? यदि इस प्रश्न का उत्तर खोजेंगे, तो पाएंगे कि उन्होंने केवल शराब रूपी ज़हर दिया है। हमारा संकल्प है कि जब तक छत्तीसगढ़ को नशामुक्त नहीं कर लेंगे, हमारी यह यात्रा सतत चलती रहेगी। छत्तीसगढ़ के सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जहाँ पीने को पानी नहीं मिलेगा, लेकिन वहाँ शराब मिल जाएगी। बड़े-बड़े नेताओं के बड़े-बड़े बंगले बन गए, बहुमूल्य कारें आ गईं, लेकिन आमजनता जहाँ की तहाँ है। छत्तीसगढ़ में ग़रीबी और बेरोजगारी चरम पर है, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की हालत दयनीय है। केवल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ऐसी है कि वह सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशे के ठेकों का विरोध करती है, नशामुक्त समाज निर्माण की बात करती है, जिससे सम्पूर्ण समाज को स्वस्थ जीवन मिल सके। जब तक गली-कूचों में बिक रही नशे की बिक्री पर पूर्ण रोक नहीं लगेगी, तब तक अपराधों में कमी नहीं लाई जा सकती। नशा ही सभी अपराधों की जड़ है।
आध्यात्मिक चेतना से ही समाज में बड़ा बदलाव संभव है। राम-राम कहने से रामराज्य नहीं आएगा, बल्कि राम के आदर्शों पर चलने से रामराज्य आएगा और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी यही कर रही है। हिन्दू राष्ट्र भारत माता की जय।।’’




























Views Today : 233
Views Last 7 days : 889
Views Last 30 days : 1539
Views This Year : 10529
Total views : 111002
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8