जबलपुर। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर दीनदयाल चौक, जबलपुर, मध्यप्रदेश से विशाल नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना यात्रा निकाली गई, जिसमें हज़ारों लोग शामिल हुए। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस दीनदयाल चौक पहुंच गई, जहां पर आामसभा का आयोजन किया गया।
आमसभा को सम्बोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय प्रचारमंत्री वीरेन्द्र दीक्षित जी ने कहा कि ‘‘यहाँ इस आमसभा पर हज़ारों की संख्या में जनता-जनार्दन की उपस्थिति यह सिद्ध करता है कि वे सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध हैं और हम नशामुक्त समाज का निर्माण करके रहेंगे। हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
ज्ञातव्य है कि यह नशे का कारोबार, शराब का कारोबार मध्यप्रदेश सरकार चला रही है, जिससे पूरा समाज बरबाद होता चला जा रहा है। आख़िर, यह कब तक चलेगा? भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने यह ठान लिया है कि जब तक नशे का कारोबार बन्द नहीं होगा, पार्टी का जनजागरूकता अभियान चलता रहेगा। चुनावों की घोषणा शुरू हुई नहीं, कि राजनेता गांव-गांव शराब बटवाना शुरू कर देते है और मतदाताओं के सामने हाथ जोड़कर, पैर पड़कर, बड़े-बड़े लुभावने वादे कर अपनापन जताने का प्रयास करते हैं और चुनाव जीतकर वीआईपी बन जाते हैं, फिर उन्हें जनता की समस्याओं से कुछ मतलब नहीं रह जाता, वे केवल अपना स्वार्थ देखते हैं। आप लोगों से मेरा यही कहना है कि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़ें और नशामुक्त जीवन अपनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें।’’




























Views Today : 233
Views Last 7 days : 889
Views Last 30 days : 1539
Views This Year : 10529
Total views : 111002
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8