सागर। बाल संजीवनी विद्यालय, रेल्वे स्टेशन के पास, ज़िला-सागर में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रथम रविवार को दिव्य महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित सभी भक्तों ने ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगाकर तीन-तीन बार सामूहिक रूप से शंखनाद किया।
समापन बेला पर टीमप्रमुखों व पदाधिकारियों ने परम पूज्य गुरुवरश्री की महिमा का बखान करते हुए उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि ध्यान रखें, पुरुषार्थी जीवन ही सुख-शांति का आधार है। गुरुवरश्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें, नित्यप्रति साधना-आराधना करें। आप सभी का जीवन सुख-शांति-संतोष से भर उठेगा। गुरुवरश्री ने कहा है, ‘‘सुख-शांति-संतोष और समृद्धि ही तो चाहते हो, तो इसके लिए आलस्य, अकर्मण्ता का त्याग करके अपने जीवन को सद्कर्मों की ओर बढ़ाना होगा।’’
उद्बोधनक्रम के पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।





























Views Today : 35
Views Last 7 days : 262
Views Last 30 days : 1302
Views This Year : 7064
Total views : 107537
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31