Homeराष्ट्रीय समाचारअब राशनकार्डधारियों को एक साथ तीन महीने का मिलेगा राशन

अब राशनकार्डधारियों को एक साथ तीन महीने का मिलेगा राशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्टॉक प्रबंधन और लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन महीने का राशन एक साथ देने का निर्णय लिया है। लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन अप्रैल माह में ही एक साथ दे दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना के तहत यह अनाज पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगा।

 कैसे मिलेगा राशन?

राशन कार्ड धारक समीप के सरकारी राशन दुकान से प्रति यूनिट के हिसाब से अपना कोटा प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिमाह 05 किलो के हिसाब से कुल 15 किलो अनाज एक साथ दिया जाएगा। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका ई-केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य है। जिन धारकों का केवाईसी पूरा नहीं है, उन्हें राशन मिलने में समस्या हो सकती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News