नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 05 मार्च 2026 को देश के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए 09 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल में कई मौजूदा राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
नए नियुक्त किए गए राज्यपालों और उपराज्यपालों की पूरी सूची —
दिल्ली (उपराज्यपाल): पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि अब पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे। उन्होंने डॉ. सी.वी. आनंद बोस का स्थान लिया है, जिनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। लद्दाख (उपराज्यपाल): दिल्ली के निवर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। महाराष्ट्र: तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र की ज़िम्मेदारी दी गई है। तेलंगाना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बिहार के नए राज्यपाल होंगे।
तमिलनाडु: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश: लद्दाख के निवर्तमान उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नागालैंड: वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव नागालैंड के नए राज्यपाल होंगे।
यह नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 109
Views Last 30 days : 847
Views This Year : 8221
Total views : 108694
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8