Homeआयुर्वेदआंखों से पानी बहने की समस्या है, तो नीम का करें उपयोग

आंखों से पानी बहने की समस्या है, तो नीम का करें उपयोग

अक्सर लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने, धूल-मिट्टी और एलर्जी होने जैसी समस्याओं के कारण लोगों को आंखों से पानी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञ बतलाते हैं कि आंखों से पानी आने की समस्या से राहत के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक नीम में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-आक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आंखों से पानी आने की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।  

आयुर्वेद विशेषज्ञ बतलाते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर नीम का इस्तेमाल करने से आंखों से पानी आने की समस्या और आंखों को हेल्दी रखने के लिए कई तरीकों से किया जा सकता ह

नीम का पेस्ट लगाएं

नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आंखों को बंद करके पलकों पर इस पेस्ट को रख लें और फिर पट्टी बांध लें। इसका इस्तेमाल नियमित रूप से आधे से एक घंटे के लिए किया जा सकता है। इससे आंखों की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

नीम के पानी से आंखें धोएं

 इसके लिए मुट्ठीभर नीम के पत्तों को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इसको छानकर रख लें। इसके ठंडा होने के बाद इससे आंखों को धोएं या इस पानी में कॉटन को भिगोकर आंखों को पोंछ लें। इससे आंखों को साफ रखने और पानी आने की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News