ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार यह लोग सात दिन के नवजात शिशु को 06 लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे।
अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरा आॅपरेशन चलाया। सूचना मिलने पर, शहर पुलिस की मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ ने बुधवार रात बदलापुर पश्चिम इलाके में एक होटल के पास जाल बिछाया। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक नकली खरीदार का इस्तेमाल करके यह पुष्टि की कि एक समूह नवजात शिशु को बेचने की कोशिश कर रहा था। गिरोह को टोकन राशि के तौर पर यूपीआई के माध्यम से 20,000 रुपये दिए गए थे, शेष 5.8 लाख रुपये नकद में दिए जाने थे। फर्जी ग्राहक से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सौदे के लिए आए सभी पाँच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 901
Views Last 30 days : 1554
Views This Year : 10557
Total views : 111030
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8