दिसंबर माह न केवल वर्ष समाप्ति, बल्कि खरमास के लिए भी जाना जाता है। इस महीने में ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिस कारण खरमास लगता है। धनु के स्वामी ग्रह बृहस्पति है , जिन्हें देवताओं का गुरु कहा जाता है। इसलिए जब भी सूर्यदेव गुरु के घर यानी उनके स्वामित्व वाली राशि में प्रवेश करते हैं, तब वह अपने तेज को कम कर लेते हैं। अब चूंकि सूर्य का तेज कम होजाता है, तो सभी तरह के शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती हैं। इस दौरान घरों में शादी-विवाह, सगाई करने की सख्त मनाही होती हैं।
ज्योतिषियों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि में आते ही खरमास प्रारंभ होगा। इसके बाद सूर्य देव 14 जनवरी 2026 को दोपहर में 03 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में अपना स्थान लेंगे। उनके इस राशि में आते ही खरमास का समापन हो जाएगा।
खरमास में न करें ये काम :- खरमास में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम नहीं करने चाहिए। इस दौरान आप सगाई, ग्रह प्रवेश व रिश्ता पक्का जैसे काम भी न करें। इतना ही नहीं; घर, ज़मीन व किसी भी तरह का वाहन भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ होता है। इस दौरान आप घर में किसी भी चीज का नया निर्माण कार्य प्रारंभ न करें। नए व्यापार, दुकान सहित अन्य कार्यों की भी शुरुआत न करें। खरमास होने पर आप सोने-चांदी के गहने भी न खरीदें।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8