ग्वालियर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है।
सीबीएसई बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्रों की संरचना में बदलाव किया है। सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को इसकी गंभीरता समझाएं और पर्याप्त अभ्यास कराएं, क्योंकि उत्तर पुस्तिका में खंडों को मिलाने पर सीधे शून्य अंक दिए जाएंगे।
सीबीएसई ने नमूना प्रश्नपत्रों को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। जिन्हें देखकर छात्र अभ्यास कर सकते हैं। सीबीएसई के आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, प्रश्नपत्रों को विषय-आधारित खंडों में बांटा गया है और छात्रों को उत्तर पुस्तिका में भी इन खंडों का सख्ती से पालन करना होगा।
प्राचार्यों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि छात्र बोर्ड परीक्षा में ऐसी कोई ग़लती न करें। इसके लिए उन्हें आवश्यक अभ्यास पहले से ही करा दिया जाए। स्कूल इन सख्त निदेर्शों को अपनी प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी लागू कर सकते हैं, ताकि छात्रों को सही तरीके से लिखने की आदत पड़ जाए।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1261
Views This Year : 7071
Total views : 107544
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31